Chand Love Shayari - चाँद पर लव शायरी | www.loveshayar.in

Chand Love Shayari – चाँद पर शायरी : दिल की उन नाज़ुक भावनाओं को बयां करने का खूबसूरत अंदाज़ है, जहाँ चाँद को प्रेम का सबसे हसीन प्रतीक माना जाता है। चाँद की चाँदनी, उसकी मासूम चमक और रात की खामोशी में छुपा रोमांस, प्यार भरे एहसासों को और भी गहरा बना देता है। इस संग्रह में आपको ऐसी चाँद पर लव शायरी मिलेगी जो प्रेमी के दीदार, इंतज़ार और मोहब्बत की मिठास को अल्फ़ाज़ों में पिरोती है।

चाँद पर लिखी गई सबसे खूबसूरत और दिल को छू लेने वाली लव शायरी पढ़ें। रोमांटिक, इमोशनल और खास Chand Love Shayari जो आपके प्यार की भावनाओं को शब्दों में बयां कर दे।

chand shayari, Chand Love Shayari, चाँद पर शायरी हिंदी में, chand love shayari for girlfriend, moon shayari in Hindi, chand par shayari, moon shayari, chand par shayri, love shayari chand, chand shayari 2 line for girl, chand shayari love, chand par shayari, shayari on chand, moon shayari 2 line love latest, chand ke liye shayari latest, shayari on chand in Hindi

Chand Love Shayari – चाँद पर रोमांटिक लव शायरी हिंदी में

आँखों को जब तेरे चाँद जैसे चेहरे का दीदार हो जाता है
सच कहूँ वो दिन कोई भी हो लेकिन त्यौहार हो जाता है

चांद का क्या कसूर अगर रात बेवफा निकली,
कुछ पल ठहरी और फिर चल निकली,
उनसे क्या कहे वो तो सच्चे थे,
शायद हमारी तकदीर ही हमसे खफा निकली

है चांद सितारों में चमक तेरे प्यार की,
हर फूल से महक आती है तेरे प्यार की.

बुझ गये गम की हवा से प्यार के जलते चिराग,
बेवफाई चाँद ने की तो पड़ गया इसमें भी दाग.

तुम सुबह का चांद बन जाओ मैं शाम का सूरज बन जाऊं,
मिले यूं कहीं की तुम मैं हो जाऊं मैं तुम हो जाऊँ.

रात को जब चांद सितारे चमकते हैं,
हम हरदम आपकी याद में तड़पते हैं,
आप तो चले जाते हो छोड़कर हमें,
हम रात भर आपसे मिलने के लिए तरसते हैं.

एक अदा आपकी दिल चुराने की,
एक अदा आपके दिल में बस जाने की,
चेहरा आपका चांद सा और एक,
हमारी हसरत उसे चाँद को पाने की.

देखे जो तुम्हे वो हर एक दीवाना हो जाये,
खूबसूरती ऐसी है तुम्हारी कि तुम्हे देख चांद भी शर्मा जाए।
जिंदगी की हर एक शाम हसीन हो जाये,
अगर मेरी इस जिंदगी में तू आ जाए।

यूं न निकला करो आप अचानक रात को,
चांद बेचारा छुप जाएगा बादलों में, देखकर आपको।

कितना हसीन चांद सा चेहरा है,
उसपे शबाब का रंग गहरा है,
खुदा को यकीन ना था वफ़ा पर,
तभी तो चांद पर तारों का पहरा है.

Best Chand Shayari In Hindi | चाँद पर शायरी हिंदी में – Moon Shayari

उसके चेहरे की चमक के सामने सब सादा लगा,
आसमान पर चांद पूरा था मगर आधा लगा.

पत्थर की दुनिया जज्बात नहीं समझती,
दिल में क्या है वह बात नहीं समझती,
तनहा तो चांद भी सितारों के बीच में है,
पर चांद का दर्द वो रात नहीं समझती.

ना चाहते हुए भी मेरे लबों पर यह फरियाद आ जाती है,
ऐ चाँद सामने न आ सनम की याद आ जाती है.

सारी रात गुजारी हमने इसी इंतजार में,
की, अब तो चांद निकलेगा आधी रात में.

चांद के लिए सितारे अनेक है,
लेकिन सितारों के लिए चाँद सिर्फ एक है,
आपके लिए तो हजारों होंगे,
लेकिन आप मेरे लिए सिर्फ एक है.

रात का अंधेरा कुछ कहना चाहता है,
यह चांद चांदनी के साथ रहना चाहता है,
हम तो तन्हा ही खुश थे मगर पता नहीं क्यों
अब ये दिल किसी के साथ रहना चाहता है।💗✨️

नजर में आपके नजारे रहेंगे,
पलकों पर चांद सितारे रहेंगे,
बदल जाऊं तो बदले यह जमाना,
हम तो हमेशा आपके दीवाने रहेंगे.

चांद को देखूं तो तेरा चेहरा नजर आता है
मैं इश्क में हूं इतना तो मुझे समझ में आता है

तू चांद मैं सितारा होता,
आसमान में एक आशियाना हमारा होता,
लोग तुम्हें दूर से देखते,
नजदीक से देखने का हक सिर्फ हमारा होता.

तेरा चेहरा कितना सुहाना लगता है,
तेरे आगे चाँद पुराना लगता है।

ना चांद की जरूरत है, ना फलक की जरूरत है,
हमें तो सिर्फ तेरी एक झलक की जरूरत है।

चौदहवीं का चाँद हो, या आफ़ताब हो
तुम जो भी हो, खुदा की कसम, लाजवाब हो

ऐ चाँद मुझे बता तू मेरा क्या लगता है
क्यूँ मेरे साथ सारी रात जगा करता है
मैं तो बन बैठा हूँ दीवाना उनके प्यार में
क्या तू भी किसी से बेपनाह मोहब्बत करता है।

ऐ काश हमारी क़िस्मत में ऐसी भी कोई शाम आ जाए,
एक चाँद फ़लक पर निकला हो एक छत पर आ जाए..!!

अपनी नज़र से ना देख अपनी खुबसूरती को
तुझे हीरा भी पत्थर लगेगा,
लोग कहते है तू चांद का टुकड़ा है,
मगर तू मेरी नज़र से देख चांद भी तेरा टुकड़ा लगेगा!

कब आ रहे हो तुम एक मुलाकात के लिए,
मैंने चांद रोका है सनम एक रात के लिए..!!

काँच के पीछे चाँद भी था और काँच के ऊपर काई भी
तीनों थे हम, वो भी थे और मैं भी था, तन्हाई भी

जिक्र तेरी खूबसूरती का जो किया तो वो चांद भी शरमाया,
हम किस्से पर किस्सा सुनाते गए वो बादलों में गुम होता गया।

आंखो को आंखो से बताई जाती है
दुनिया से जो बात छुपाई जाती है
चाँद से पूछो या पूछो मेरे दिल से
तन्हा कैसे रात बिताई जाती है।

चाँद को ज़मी पर लाने की ज़िद थी
उन्हें अपना बनाने की ज़िद थी
अच्छा हुआ वो पहले बेवफा हो गए
वरना उन्हें पाने के लिए ज़माने को मिटने की ज़िद थी।

ऐ चाँद मुझे बता तू मेरा क्या लगता है,
क्यों मेरे साथ सारी रात जगा करता है,
मैं तो बन बैठा हूं दीवाना उनके प्यार में,
क्या तू भी किसी से बेपनाह मोहब्बत करता है.

उम्मीद है Chand Love Shayari – चाँद पर शायरी का यह खूबसूरत संग्रह आपके दिल को छू गया होगा। चाँद की तरह सादगी और मोहब्बत से भरी ये शायरियाँ आपके प्यार को नए एहसास देंगी और आपके जज़्बातों को सही अल्फ़ाज़ मिलेंगे। अगर आपको ये शायरी पसंद आई हो, तो इसे अपने खास लोगों के साथ ज़रूर साझा करें और प्यार की इस चाँदनी को और फैलने दें।  यह भी पढ़े 👉👉: दिल छूने वाली प्यार भरी शायरी (लव शायरी) Love Shayari in Hindi

Love Shayar

LoveShayar.in is a Hindi shayari blog about Romantic Love Shayari.

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने