काश! लव शायरी - Kaash Love Shayari | www.loveshayar.in

काश! लव शायरी - Kaash Love Shayari: काश… ये एक छोटा सा शब्द है, लेकिन इसके अंदर छुपी होती हैं अनगिनत अधूरी ख्वाहिशें और अधूरी मोहब्बत की कहानियाँ। जब दिल किसी को चाहकर भी पा नहीं पाता, तब “काश” लफ़्ज़ बार-बार ज़ुबां पर आता है। “काश लव शायरी” उन जज़्बातों को बयां करती है, जिन्हें हम खुलकर कह नहीं पाते—वो यादें, वो दर्द, और वो मीठी सी उम्मीद जो आज भी कहीं दिल के कोने में जिंदा होती है। तो चलिए इस काश लव शायरी के सफ़र में कही खो जाते है

काश शायरी का बेहतरीन कलेक्शन पढ़ें—अधूरी मोहब्बत, दर्द, और यादों से भरी दिल छू लेने वाली हिंदी शायरी, जो आपके जज़्बातों को शब्द देती है।

काश! लव शायरी - Kaash Love Shayari [Best Collection on the Web

काश वो पल फिर से लौट आए,
जब तुम सिर्फ मेरे हुआ करते थे,
आज भी दिल उसी मोड़ पर रुका है,
जहाँ हम साथ चला करते थे।

काश दिल को समझाना आसान होता,
और तुम्हें भूल जाना भी आसान होता,
ना यादें सताती हर रात यूँ,
ना ये “काश” शब्द इतना खास होता।

काश तुम मुझे एक खत लिख देते,
मुझमे क्या-क्या थी कमी यह तो लिख देते,
मेरे दिल से तुमने नफरत क्यूँ की,
नफरत की ही मुझे कोई वजह तो लिख देते।

अपनी खुशियाँ लुटाकर उसपर कुर्बान हो जाऊ,
काश कुछ दिन उसके शहर का मेहमान हो जाऊ,
वो अपना नायाब दिल मुझको देदे, और फिर
वापस मांगे, मैं मुकर जाऊ और बेईमान हो जाऊ।

काश… एक ख्वाहिश
पूरी हो इबादत के बगैर,
वो आकर गले लगा ले,
मेरी इजाजत के बगैर।

आँसू आ जाते हैं रोने से पहले,
ख्वाब टूट जाते हैं सोने से पहले,
लोग कहते हैं मोहब्बत गुनाह है,
काश कोई रोक लेता इसे होने से पहले।

ऐ काश… कहीं कुदरत
का यह निजाम हुआ करे,
तुझे देखने के सिवा न
मुझे कोई काम हुआ करे। 

काश! लव शायरी दो लाइन - Kaash Love Shayari 2 Line

काश हमारा घर तुम्हारे घर के करीब होता,
तुम्हे छुना तो दूर देखना भी नसीब होता,,

काश मेरा भी कोई सच्चा आशिक़ होता,
मुझे भी कोई पागलो की तरह प्यार करता,,

काश दिल की अबाज़ में इतना असर हो जाए,
हम याद करे उनको और उन्हें खबर हो जाए।

दिले-ए-गुमराह को काश मालूम होता,
प्यार तब तक हसीन है जब तक ये जब तक नहीं होता।

काश तेरी दुनिया मुझसे मुझ तक होती,
कसम से हम तुझे तेरा भी ना होने देते !! 

आखिर में कहना चाहूँगा कि , “काश लव शायरी” सिर्फ शब्दों का मेल नहीं, बल्कि दिल के उन एहसासों की आवाज़ है जो अक्सर अनकहे रह जाते हैं। ये शायरी हमें हमारी अधूरी मोहब्बत, बीती यादों और छुपी हुई चाहतों से फिर से जोड़ देती है। अगर आपके दिल में भी कोई “काश” अब तक ज़िंदा है, तो ये अल्फाज़ उसे सुकून देने और हल्का सा मुस्कुराने की वजह बन सकते हैं। बने रहिये हमारे साथ इस शायरी के सफ़र में  ...

Love Shayar

LoveShayar.in is a Hindi shayari blog about Romantic Love Shayari.

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने