Romantic Love Shayari for Husband - पति के लिए रोमांटिक लव शायरी | www.loveshayar.in

Romantic Love Shayari for Husband - पति के लिए रोमांटिक लव शायरी: पति-पत्नी का रिश्ता सिर्फ साथ रहने का नहीं, बल्कि विश्वास, प्यार, सम्मान और अनकहे एहसासों का नाम है। एक पत्नी के दिल में अपने पति के लिए जो अपनापन, कृतज्ञता और बेपनाह मोहब्बत होती है, उसे शब्दों में ढालना आसान नहीं होता। पत्नी की तरफ से पति के लिए शायरी उसी अनकहे प्यार की आवाज़ है, जो कभी मुस्कान बनकर तो कभी दुआ बनकर सामने आती है। यह भी देखे: 2 line shayari for Husband

2 line shayari for husband, husband ke liye shayari, pati ke liye shayari, shayari for husband, husband wife shayari, shayari for husband in hindi, husband shayari, husband wife love shayari, 2 line shayari for husband in Hindi, life partner shayari, पति पत्नी का रिश्ता स्टेटस 2 line, हसबैंड वाइफ लव शायरी 

Husband Wife Love Shayari in Hindi: पति-पत्नी रोमांटिक शायरी

आपसे जुड़ी हर बात मेरे दिल को सुकून देती है,
आपके साथ हर लम्हा जन्नत जैसा लगता है।

तुमसे प्यार हर दिन बढ़ता जाता है,
तुम्हारे बिना ये दिल कहीं और नहीं जाता है।

जाने कितने ख्यालों के धागों से🌹
बने हुए ख्वाब हो तुम..!
मेरी अधूरी सी कहानी के चाहत का🌹
एक प्रेम भरा, खुशनुमा जवाब हो तुम.

जैसे तारों के बिना आसमान अधूरा
हमारे ज़िन्दगी का सफर आपके बिना नहीं है पूरा।

तुम बहुत प्यारे हो इसलिए ,
तो जान तुम हमारे हो!

सिर्फ कुछ ही महीनो में
उनको हमारी आदत हो गयी
लगता हैं शादी के कुछ ही दिनों में
उन्हें हमसे मोहब्बत हो गयी

हर सुबह मेरे इस चेहरे की
मुस्कुराहट बने रहना
मेरी जिंदगी में जीने की
वजह बने रहना !!

परछाई आपकी हमारे दिल में हैं,
यादेँ आपकी हमारी आँखों में हैं,
कैसे भुलाए हम आपको,
प्यार आपका हमारी साँसों में हैं.

मेरी नींद मेरा ख्वाब हो आप
जीने की वजह और होटों की मुस्कान हो आप !

जाती नही आँखों से सूरत आपकी,
जाती नही दिल से मोहब्बत आपकी,
महसूस ये होता हैं जीने के लिए
पहले से ज्यादा जरूरत हैं आपकी.

चाहे तुम पूछ लो सुबह से या शाम से ,
ये धडकनें चलती हैं बस तेरे नाम से!

मेरी चाहतें तुमसे अलग कहाँ हैं,
दिल की बाते तुमसे छुपी कहाँ हैं,
तुम साथ रहो दिल में धड़कन की जगह,
फिर जिन्दगी को साँसों की जरूरत कहाँ हैं.

तेरे चेहरे की चमक मेरे लिए चाँदनी है
तेरा साथ ही मेरी जिंदगी की कहानी है !!

अंदाज बदल जाते हैं ,
आंखों में शरारत सी रहती है
चेहरे से पता चल जाता है
जिस दिल में मोहब्बत रहती है

अच्छा लगता हैं तेरा नाम
मेरे नाम के साथ,
जैसे कोई खूबसूरत जगह हो
हसीन शाम के साथ।

माना कि हमे जिन्दगी का तजुर्बा थोड़ा कच्चा है
पर खुदा की कसम यह मुहब्बत आपसे सच्चा है !!

मेरी सांसो पर नाम बस तुम्हारा है.!!
मैं अगर खुश हूं मैं तो ये एहसान तुम्हारा है!

उसे निहारते हुए पूरी उम्र गुजार दूं मैं,,
वो शख्स इस कदर पसंद है मुझे...!!

तुमसे से ही आशिकी और जवानी है
तुमसे ही चाहत भरी ये कहानी है
तुम्हारे बिन ये सावन भी अधूरा है
तुम हो तो सारी ऋतुयें मस्तानी हैं ।।

और भी खुमार छाने लगा है तेरे प्यार का
दर्द सहा नहीं जा रहा है अब इन्तजार का
चांदनी रात में बस तन्हाई तेरी याद की है
आजा तेरे आने से रगं बिखरेगा बहार का ।

कटती नहीं है रात चन्दनी साए में
तुम्हारी याद है और बस तन्हाई है
आज बदन महक उठा खुसबू से
टूटती रहती है मेरी अंगडाई है ।

मेरा यौवन मेरा सिंगार तुम्ही से है
मेरी पायल में ये झंकार तुम्ही से है
तुम्हारे सिवा मै बिन जल की मछली हूँ
मेरा तो सारा संसार बस तुम्तुही से है।

गालो की लाली कानो की बाली हो तुम
साम सुहानी और रात मतवाली हो तुम
तुमको नजरो से उतरने न दूंगी कभी
सुरूर हो कोई जाम की प्याली हो तुम ।

मस्त नजरो से नजर भरके देखा करो
कभी दिल में भी उतर करके देखा करो
तुम्हारी ही चाहत की शाम जलाती हूँ
तुम्हारे लिए ही सज सवंर करके आती हूँ।।

तुम चाँद की तरह मेरी रातों में आना
हर वक्त चाहत भरी बातों में आना
रहेगा इस दिल को इन्तजार बस तेरा
मेरे ख्वाबों में आना मुलाकातों में आना।

सिर्फ़ तेरे तसव्वुर से ही सिमट आते हैं हज़ारों शिकवे,
जब तू हमदर्द और हमनशीं बनकर बाहों में आता है

हम आख़री साँस तक यार तेरे ,
दिल पे सारे  इख़्तियार तेरे...
तुम आओ तो नींद नहीं आती ,
और नींद आए तो, सारे ख़्वाब तेरे,

इस लेख में लिखी गई पत्नी की तरफ से पति के लिए शायरी उन सभी एहसासों को समर्पित है, जो रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कहे नहीं जा पाते। अगर इन पंक्तियों ने आपके चेहरे पर मुस्कान ला दी हो या दिल को छू लिया हो, तो इन्हें अपने पति के साथ ज़रूर साझा करें और अपने रिश्ते को और भी खास बनाएं।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने